फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही के चलते दर्ज हो गया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे पृथ्वीपाल सिंह रावत ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री के समय सिर्फ गवाही दिया था। जमीन के पैसे का लेनदेन क्रेता और विक्रेता के बीच हुआ था। इस मामले में उन्होंने कोई गंभीर भूमिका नहीं निभाया था।
विज्ञापन

बद्रीपुरा निवासी पृथ्वीपाल सिंह रावत ने पत्रकारों को बताया कि उनके खिलाफ मुखानी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा सिर्फ गवाही देने के कारण आया है। जमीन की खरीद फरोख्त क्रेता और विक्रेता के बीच हुई हैं। पैसा रजिस्ट्रार के समक्ष दिया गया था। इस मामले में उन्होंने अपनी भूमिका एसआईटी के समक्ष स्पष्ट कर दिया है। बता दें कि एचएम इंटर कालेज के कर्मचारी पवन कन्नौजिया ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में जयदेवपुर निवासी शमशेर सिंह और पृथ्वीपाल सिंह के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें