फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में सड़कों को ठीक कराएं विभागीय अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विभिन्न विभागों के अधीन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को संबंधित विभागों को हफ्ते भर के भीतर दुरुस्त कराना होगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपाध्याय की ओर से नगर आयुक्त, उप निदेशक (निर्माण) मंडी समिति, उप परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, ईई राजमार्ग खंड लोनिवि, ईई लोनिवि, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, बीडीओ को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कालाढूंगी-पीलीकोठी रोड, छड़ायल रोड, लालडांठ रोड, कठघरिया-हाइडिल गेट रोड, बरेली रोड मुख्य मार्ग, आरटीओ रोड समेत अन्य संपर्क मार्गों पर कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। बरसाती पानी भरने से उक्त गड्ढे नजर नहीं आते हैं, जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधीन सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर हफ्तेभर के भीतर गड्ढों का भरान कराएं ताकि लोगों को असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने निरीक्षण आख्या डीएम को भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें