फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 24 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में बताया कि पखवाड़े का शुभारंभ 11 जुलाई को बीडी पांडे पुरुष चिकित्सालय में होगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारतीया राणा ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए दंपतियों के चयन का कार्य 10 जुलाई तक कर लिया जाएगा। चयनित दंपतियों को परिवार कल्याण का लाभ देने के लिए बीडी पांडे महिला चिकित्सालय, जीबी पंत चिकित्सालय नैनीताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमताल, लालकुआं, ओखलकांडा, रामनगर, मोटाहल्दू, बेतालघाट, कोटाबाग, रामगढ़, पद्मपुरी, बिंदुखत्ता में भी व्यवस्था की गई है। बैठक एसीएमओ एमएम तिवारी, डॉ. टीके टम्टा, डॉ. एमसी तिवारी, डॉ. आरएस सामन, बीएस खर्कवाल, योगेंद्र सती, रवींद्र पाठक, डॉ. बलवीर सिंह, दिनेश सिंह, सूरज रावत, अनूप बडोला, पंकज तिवारी, हेम जलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें