फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 किमी कम हुई कैलास यात्रा

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस बार कैलाश मानसरोवर के दो यात्री पड़ाव सिर्खा और गाला हटा दिए गए हैं। इनके स्थान पर नाभिढांग और कालापानी नए पड़ाव बनाए गए हैं। इससे पैदल यात्रा 24 किमी कम हो गई है। कैलाश मानसरोवर यात्री पहली बार नाभिढांग में होम स्टे करेंगे। कैलाश यात्रियों के पहले दल के चीन में प्रवेश करते ही कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से 1981 में शुरू हुई यात्रा के यात्रियों की संख्या 16 हजार पार कर जाएगी।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से 1981 में कैलाश यात्रा शुरू कराई गई। निगम प्रबंधन सूत्रों के मुताबिक यात्रा शुरू होने से अब तक 442 यात्री दलों में 15952 यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं। 1994 में शुरू हुए आदि कैलाश की यात्रा में 2017 तक 161 यात्री दलों में 3554 लोग यात्रा कर चुके हैं। निगम प्रबंधन कैलाश यात्रियों को कुमाऊंनी व्यंजनों के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्र में दक्षिण भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध कराता है। निगम के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि क्षेत्र के खान-पान, रहन-सहन, संस्कृति, पहनावा आदि से कैलाश यात्रियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से इस बार नाभिढांग में होम स्टे की व्यवस्था की गई है।

इस बार दो यात्री पड़ाव सिर्खा और गाला हटाए गए
16 हजार पार कर जाएगी कैलाश यात्रा करने वालों की संख्या जब पहला दल चीन में प्रवेश करेगा

इस बार 18 यात्री दल जाएंगे कैलाश
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा में 18 दल जाएंगे। हर दल में 60 यात्रियों ले जाने की व्यवस्था है। दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण में फिट होने पर हर दल में 60 यात्री होंगे।
विज्ञापन


कैलाश यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही यात्रा पड़ावों में कुमाऊंनी व्यंजनों और दक्षिण भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवान तैयार रहते हैं। एसडीआरएफ की टीम के अलावा पोनी पोर्टर भी यात्रियों की सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन

- धीराज सिंह गर्ब्याल, प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें