पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
भीमताल (नैनीताल)। देश विदेश से बाबा नीम करौली महाराज के प्रति आस्था रखने वाले भक्तगणों को मई से बीएसएनएल 3 जी इंटरनेट सेवा का लाभ मिलेगा। कैंची धाम में 3जी इंटरनेट सेवा को शुरू कराने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
भवाली से आठ किलोमीटर दूर कैंची धाम को बाबा नीम करौली महाराज के वजह से देश विदेश में पहचान मिली है। लेकिन यहां पहुंचने वाले भक्तों को संचार सेवा की सुविधा सही नहीं मिल पाती। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीएसएनएल अधिकारियों ने कैंची धाम में स्थित 2जी टावर को 3जी टावर में करने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। बीएसएनएल की ओर से कैंची धाम में 3जी टावर की बीटीएस सामग्री भी उपलब्ध हो चुकी है। बाबा नीम करौली महाराज की हर वर्ष 15 जून को पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिसमें देश-विदेश से उनके अनुयायी यहां पहुंचते है।
बीएसएनएल के अधिकारियों के मुताबिक मई तक कैंची धाम में 3जी सेवा के शुरू होते ही इंटरनेट की स्पीड बढ़ने के साथ-साथ लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। कैंची धाम में 3जी शुरू होने से ग्रामीणों और बाबा नीम करौली धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। बीएसएनएल के जेटीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कैंची धाम में जल्द 3जी सेवा के शुरू होगी, जिसका लाभ देश-विदेश से पहुंचने वाले अनुयायियों और ग्रामीणों को मिलेगा।
इन क्षेत्रों में शुरू हो गई 3जी सेवा
बीएसएनएल की ओर से गरमपानी, बेतालघाट, खैरना, भवाली, रामगढ़, देवली धार, धारी, ओखलकांडा, नाई, चमोली, भीमताल में 3जी सेवा के शुरू हो गई है, जिसका लाभ लोग ले रहे हैं।