फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे मे सीडीओ को प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने भीमताल ब्लाक के अधौड़ा गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्कूलों में छापेमारी की। इस दौरान जूनियर हाइस्कूल कूण में प्रधानाध्यापिका समेत तीन शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले। सीडीओ ने तीनों का वेतन रोकने के निर्देश सीईओ को दिए हैं।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल कूण के निरीक्षण के दौरान सीडीओ को बताया गया कि विद्यालय में चार शिक्षक शिक्षिकाएं नियुक्त हैं। लेकिन प्रधानाध्यापिका सीता महतोलिया, सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार और नरेंद्र कुमार ड्यूटी से गायब मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए तीनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राइमरी पाठशाला गैरखेत में निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक ड्यूटी पर और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। बाद में सीडीओ ने गैरखेत से कूण तक संपर्क मार्ग और लिंगाधार से कूण तक निर्मित संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीडीओ ने शौचालय निर्माण, तालाब निर्माण आदि को भी देखा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ के साथ बीडीओ संतोष पंत, ग्राम विकास अधिकारी उमेश चंद्र सनवाल, अपर सहायक अभियंता चारू चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे। पिछले दिनों ग्रामीणों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर गांव में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें