हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर के सेमेस्टर परीक्षा अंक तालिकाओं में गलतियां हैं। इससे विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में दाखिला लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनके अंकतालिका में गलती है और सुधार करना है वे 19 से 21 अप्रैल तक एक प्रार्थनापत्र, पूर्व में भेजे गए पत्रों की छाया प्रति के साथ परीक्षा विभाग में संपर्क कर कुमाऊं विवि के कैं प कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। सेमेस्टर के छात्रों की समस्याएं को विवि कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। इस बाबत कैंप प्रभारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने भी विवि अधिकारियों से वार्ता की है ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर किया जा सके।