फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 परिवारों को दिया गया कनेक्शन, प्रमाण पत्र

विज्ञापन
बिजली कनेक्शन बांटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 60 एपीएल और बीपीएल परिवारों को कनेक्शन देने के साथ ही प्रमाण पत्र दिए गए। जिले में 26,067 एपीएल और बीपीएल को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन

132 केवी उपसंस्थान परिसर टेढ़ी पुलिया मुख्य अभियंता परिसर में सौभाग्य योजना का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का, विधायक रामसिह कैड़ा, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। भगत ने कहा कि योजना के तहत मार्च 2019 तक बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 26,067 गरीब परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं क्षेत्र के 13 खत्तों में बिजली पहुंचाने की अपील की। विधायक रामसिंह कैड़ा, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी लोगों को संबोधित किया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि बीपीएल परिवारों को निशुल्क और एपीएल परिवारों को पांच सौ रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है। कहा कि शहरी क्षेत्र में योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल को मिलेगा। इस दौरान 60 परिवारों को विद्युत संयोजन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीडीओ प्रकाश चंद्र, मुख्य अभियंता कुमाऊं एचके गुरुरानी, अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता डीके जोशी, अमित आनंद आदि थे।

नहीं पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री
हल्द्वानी। सौभाग्य योजना का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत को करना था। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नहीं पहुंचे। साथ ही सांसद भगत सिंह कोश्यारी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विधायक नैनीताल संजीव आर्य, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


कहीं और काम आ जाएगा विधायक निधि का पैसा
हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा में बिजली कनेक्शन से वंचित लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए विधायक नवीन दुम्का ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये दिए थे। शुक्रवार को सौभाग्य योजना के शुभारंभ अवसर पर दुम्का ने कहा कि 20 लाख की धनराशि किसी और विकास कार्य में काम आ जाएगी। लगभग 150 परिवार ऐसे हैं जो बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एपीएल और बीपीएल दोनों के लिए योजना होने के कारण 150 परिवारों को उक्त योजना का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें