हल्द्वानी। जिला उप खनिज फाउंडेशन न्यास से अमृतपुर जमरानी की एक किमी सड़क को 48.93 लाख रुपये से मजबूत किया जाएगा। लोनिवि के सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को न्यास ने मुहर लगा दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में जिला उप खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोनिवि नैनीताल के ईई ने बताया कि अमृतपुर जमरानी के बीच बानना, पिनरो और जंगलिया गांव के मोटर मार्ग की खस्ताहाल है। यहां रोजाना 1200 से ज्यादा खनन वाहन चलते हैं इससे सड़क उधड़ चुकी है और धूल से ग्रामीणों की हालत खराब है। उन्होंने इस सड़क के एक किमी दूरी तक मरम्मत की जाएगी। इसके तहत उखड़ी हुई सतह पर डब्ल्यूबीएम जी2 जी3, प्राइम कोट, आबादी वाले भाग में इंटर लॉकिंग टाइल और रेता भरान, दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने का काम किया जाएगा। इस पर कुल 48.93 लाख का खर्च होगा। इस प्रस्ताव पर न्यास ने मुहर लगा दी है। अब कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द ही सड़क मरम्मत का काम किया जाएगा। इस दौरान उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, एसडीएम एपी वाजपेयी आदि मौजूद थे।