फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में बाघ के साथ होगी सभी वन्यजीवों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में जनवरी के तीसरे सप्ताह से होने वाली बाघ गणना के साथ ही पार्क के सभी वन्यजीवों की गणना की जाएगी। गणना में पहली बार जीपीएस लोकेशन भी दर्शाना होगा।
विज्ञापन

पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि 140 बीटों में बाघ गणना के साथ ही हाथी, गुलदार, भालू सहित सभी वन्यजीवों की गणना की जाएगी। इसके लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को दो भागों में बांटा गया है। बृहस्पतिवार को ढ़ेला, झिरना, कालागढ़ व लैंसडाउन डिविजन की ट्रेनिंग कालागढ़ में जबकि बिजरानी, सर्पदुली व ढिकाला के साथ ही कालागढ़ की मंदाल रेंज की ट्रेनिंग शुक्रवार को बिजरानी रेंज फील्ड स्टॉफ को दी जाएगी। मेहरा ने बताया कि पहले चार वर्ग किमी में कैमरा ट्रैप लगाया जाता था, इस बार दो वर्ग किमी में एक सेट कैमरा ट्रैप लगाया जाएगा। इसके लिए 72 कॉर्बेट पार्क, 68 कालागढ़ डिविजन में बीटें बनाईं गईं हैं। इनमें 450-500 तक कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें