फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोटाबाग अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर बजूनियाहल्दू निवासी गर्भवती की मृत्यु हो गई। यह उसका चौथा प्रसव था। कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम बजूनिया हल्दू निवासी जगदीश गरजौला की पत्नी दीपा गरजौला (36) गर्भवती थी। तबियत खराब होने पर बुधवार रात परिजन उसे कोटाबाग स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। कोटाबाग अस्पताल के डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि अधिक उम्र के कारण महिला की हालत गंभीर थी। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच रेफर किया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गर्भस्थ शिशु की मौत से संक्रमण होने की आशंका जताई गई है। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। मेडिकल पुलिस चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह उसका चौथा बच्चा था। उसकी तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें