फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने खुद किया यातायात वन वे नियमों का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष ने सुनोली से लौटते वक्त अल्मोड़ा मालरोड पर चल रही वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन किया। इसे लेकर लोगों में रोष है। डीएम शाम को सुनोली ताकुला में स्व. सोबन सिंह जीना जयंती कार्यक्रम से लौट रही थीं। अल्मोड़ा नगर में वन-वे यातायात व्यवस्था के तहत शिखर लिंक रोड तिराहा तक ही वाहनों के प्रवेश की अनुमति है।
विज्ञापन


मालरोड पर इससे आगे हल्द्वानी की तरफ जाने की अनुमति नहीं है। पिछले कई महीनों से डीएम, एसएसपी ही नहीं बल्कि जिला जज और सेना के अधिकारी भी वन-वे व्यवस्था के तहत माल रोड पर अपने वाहनों को प्रवेश नहीं कराते। लेकिन डीएम ईवा आशीष की कार सुनोली से लौटते वक्ते वन-वे का उल्लंघन करते हुए मालरोड से निकल गई और डीएम आवास तक चली गई। इधर, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर में बनाए गए यातायात के नियम सभी लोगों के लिए समान रूप से लागू होने चाहिए। अगर खुद डीएम इसका उल्लंघन करे तो इस व्यवस्था को चलाना संभव नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें