फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत: डा. गोस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. एसके गोस्वामी ने कहा है कि कुमाऊं मंडल की सभी शाखाओं को सक्रिय कर डाक्टरों की समस्याओं के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। रानीखेत में चिकित्सालय आवास की समस्या को शासन स्तर पर उठाया जाएगा। डा. दीक्षित ने यहां राजकीय अस्पताल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन



गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल परिसर में हुई सभा में प्रांतीय अध्यक्ष डा. एसके गोस्वामी का शाखा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। शाखाध्यक्ष डा. केके पांडे ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष के जुड़ने से शाखा और मजबूत होगी। कुमाऊं मंडल के अतिरिक्त महासचिव डा. दीप प्रकाश पार्की ने कहा कि डा. गोस्वामी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ हैं, क्षेत्र की जनता को उनके उपचार का लाभ मिलेगा।


इससे पूर्व अस्पताल के अधीक्षक डा. डीएस नेई ने भी बुके देकर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। डा. गोस्वामी ने कहा कि कुमाऊं की अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, हल्द्वानी और रुद्रपुर की शाखाओं को सक्रिय कर चिकित्सकों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रानीखेत में चिकित्सक आवास की समस्या को शासन स्तर पर उठाया जाएगा। वहां पर डा. सुनीता टम्टा, डा. आरके सागर, डा. महेश चंद्रा, डा. मुकेश जोशी, डा. कांता किरण पांडे, डा. संतोष पार्की, डा. जेनेश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें