फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ को तीन दिन के अंदर नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला तो व्यापार संघ करेगा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। व्यापार संघ ने गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की है। गरुड़ इकाई के सदस्यों ने एसडीएम सुंदर सिंह तोमर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यदि सरकार ने तीन दिन के भीतर मांग नहीं मानी तो व्यापार संघ 24 जुलाई से गांधी चबूतरे पर धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद के नेतृत्व में पदाधिकारी शुक्रवार को एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह तोमर से मिले और ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के संबंध में व्यापार संघ और गरुड़ कस्बे से जुड़े गांवों के लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन आज तक इस संबंध में कार्यवाही नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट रमेश सनवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश बोरा, महंत सुरेश गिरी, संजय जोशी, हरक सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें