फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताया पांच किमी, दुकान खोली एक किमी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बताया पांच किमी, दुकान खोली एक किमी दूर
विज्ञापन

मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
ग्रामीणों ने भटेलिया बाजार से शराब की दुकान को पांच किमी शिफ्ट करने की मांग को लेकर चार माह आंदोलन किया था। इसके बाद शराब व्यवसायी ने पांच दिन के भीतर दुकान को पांच किमी दूर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया लेकिन शराब व्यवसायी ने एक किमी दूरी पर दुकान खोल ली। ग्रामीणों ने विरोध किया तो सेल्समैन ने पुलिस बुला ली। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब विरोधी आंदोलनकारियों से अभद्रता की।
विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम रेखा कोहली की मौजूदगी में पिछले दिनों हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित हुआ था। इस वार्ता में शराब व्यवसायी ने सरगाखेत में खोली गई दुकान को पांच दिन में गांव से पांच किमी दूर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के पांच दिन पूरे होने पर रविवार को जब महिलाएं दुकान देखने पहुंची तो दुकान महज एक किमी दूर खुली मिली। पहले यह दुकान धारी ब्लॉक की सीमा पर थी जबकि अब रामगढ़ ब्लॉक की सीमा में है। इस पर महिलाओं ने सेल्समैनों के समक्ष विरोध जताया।
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब विरोधी नारे भी लगाए। कुछ देर बाद सेल्समैनों ने पुलिस बुला ली। आरोप है कि मौके पर पहुंचे मुक्तेश्वर चौकी के प्रभारी आरपी कोहली ने शराब विरोधी आंदोलन में शामिल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल बिष्ट के मोबाइल फोन छीन लिए। अभद्रता का भी आरोप है। वहीं एसआई कोहली ने अभद्रता के आरोपों को गलत बताया है।

शराब की दुकान को शिफ्ट कराए प्रशासन : कैड़ा

भीमताल क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने सरगाखेत (भटेलिया) के शराब विक्रेता द्वारा समझौते का पालन न करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। कैड़ा का कहना है जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों को उक्त वायदे पर अमल करवाना चाहिए। यहां जारी बयान में कैड़ा ने कहा कि पिछले दिनों हुई समझौता वार्ता में शराब व्यवसायी ने पांच दिन का समय मांगते हुए दुकान को सरगाखेत से पांच किमी दूर शिफ्ट करने का
विज्ञापन

लिखित आश्वासन दिया था। बताया कि तयशुदा अवधि में शराब व्यवसायी ने दुकान को शिफ्ट नहीं किया, जिससे महिलाओं में गुस्सा है। कैड़ा ने स्थानीय युवाओं के साथ अभद्रता की भी कड़ी निंदा की है। उन्होंने दुकान को पूर्व निर्णय के तहत शिफ्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें