फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 11 केंद्रों पर 139 परीक्षार्थियों ने दी सुधार परीक्षा

Wed, 06 Aug 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा जारी है। मंगलवार को 11 केंद्रों पर कुल पंजीकृत 150 में से 139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में पंजीकृत 14 परीक्षार्थियों में से 12 पेपर दिया। इसमें दो छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में इतिहास प्रश्नपत्र में 64 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 62 ने पेपर दिया। भूगोल विषय में पंजीकृत सभी पांच परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 60 में से 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि छह अनुपस्थित रहे। समाजशास्त्र विषय में पंजीकृत सभी चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राजनीति विज्ञान विषय में पंजीकृत तीन में से दो परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचल दल ने जीजीआईसी जलना का औचक निरीक्षण कर सुधार परीक्षा का जायजा लिया। सचल दल में जनार्दन तिवारी, रमेश पांडे आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें