फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमीन बेचने के नाम पर 57 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जमीन बेचने के नाम पर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी दंपती, उसके बेटे और दो अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा। अपर मुख्य न्यायाधीश ने गैस एजेंसी संचालक की शिकायत पर सुनवाई के बाद भवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भवाली निवासी सविंदरजीत सिंह कलेर और उनकी पत्नी हरबीर कौर ने अपर मुख्य न्यायाधीश नेहा कुशवाहा की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि भवाली के ल्वेशाल डोब निवासी हेमा देवी, उसके पति हरीश लाल, मल्लीताल नैनीताल निवासी वसी फुटवियर के संचालक असीम उर्फ गुड्डू, भवाली वार्ड दो रेहड़ निवासी लीलाघर जुलाई 2023 में उनके पास आए।आरोपियों ने कहा कि हेमा देवी आठ नाली और छह मुट्ठी जमीन बेचना चाहती हैं। उनकी बातों में आकर 97.90 लाख रुपये में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर लिया और 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। असीम ने एग्रीमेंट के नाम पर छह लाख रुपये लिए। कई बार में आरोपियों ने उनसे 57 लाख रुपये ले लिए। 25 जून 2024 में दोनों पक्ष नैनीताल सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा के लिए पहुंचे तो हरीश लाल और हेमा बहाना बनाने लगे। उन्होंने दस्तावेजों में कुछ कमी की बात कहकर दो माह बाद बैनामा करने का आश्वासन दिया और एग्रीमेंट की तारीख दो माह बढ़ा दी गई। 27 अगस्त 2024 वह अपनी पत्नी के साथ सब रजिस्ट्रार कार्यालय नैनीताल आए लेकिन दंपती वहां नहीं पहुंचे। बाद में वे बैनामा करने में टालमटोल करने लगे। आरोप लगाया कि धोखाधड़ी में हरीश लाल का बेटा रोहित कुमार भी मिला हुआ है।
पीड़ित पक्ष ने कोर्ट को यह भी बताया कि सभी दस्तावेजों के साथ भवाली पुलिस और एसएसपी से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अपर मुख्य न्यायाधीश नेहा कुशवाहा ने सुनवाई के बाद भवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें