नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 31 मार्च को होनी है। लोकसभा चुनाव के लिए मंडल के तीन बड़े कॉलेजों का अधिग्रहण हो जाने के चलते विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए छह नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं नए परीक्षा केंद्रों की सूचना के साथ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि बीएड के लिए 11 हजार और एमएड के लिए 271 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बताया कि हल्द्वानी में तीन, काशीपुर में दो और पिथौरागढ़ में एक नया केंद्र बनाया गया है। प्रो. पंत ने बताया है कि प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट kunainital.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं और अभ्यर्थियों को वहीं से प्रवेश पत्र का प्रिंट लेना होगा।
बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए छह नए केंद्र
कुमाऊं विवि : 31 मार्च को होगा बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन
नए परीक्षा केंद्र
- पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हल्द्वानी
- इंस्पीरेशन कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन, काठगोदाम हल्द्वानी
- आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, शिक्षा नगर लामाचौड़, हल्द्वानी
- केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़
- चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर
- श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर