नैनीताल। डीएसबी परिसर के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को ‘मानव विकास की अवधारणा’ विषय पर एक दिनी व्याख्यान हुआ। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रो. यशवीर त्यागी ने देश के आर्थिक विकास के लिए मानव के विकास को अनिवार्य बताया। कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों की मूल संरचना के छेड़छाड़ किए बिना आधुनिक रूप से विकास करना आवश्यक है। कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का मूल आधार ग्रामीण क्षेत्र ही है और जब तक गांव में रहने वाले व्यक्ति का विकास नहीं होगा, देश को आर्थिक रूप से और अधिक ताकतवर बनाना संभव नहीं है। डीएसडब्ल्यू प्रो. पद्म सिंह बिष्ट ने प्रो. त्यागी का आभार जताया। इस दौरान प्रो. आरएस जलाल, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. एमसी पंत, प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. इंदु पाठक, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. जितेंद्र लोहनी समेत अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के साथ ही शोधार्थी भी मौजूद थे।
पहले गांव में रहने वाले व्यक्ति का विकास जरूरी : प्रो.त्यागी
इतिहासकार प्रो. रामचंद्र गुहा कल देंगे व्याख्यान
नैनीताल। नैनीताल बुक्स क्लब की ओर से सोमवार को प्रसादा भवन में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, इसमें प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. रामचंद्र गुहा व्याख्यान देंगे। एनबीके के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब के सदस्यों को प्रो. गुहा के व्याख्यान सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।