फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज में छात्र संघ ने फूंका कुलपति का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊं विवि के कुलपति का पुतला फूंक दिया। छात्र संघ का आरोप है कि सुधार परीक्षा देने के बावजूद नंबरों में वृद्धि नहीं हुई है। पूर्व में भी कापियों की जांच सही तरीके से नहीं की गई। जबकि छात्र-छात्राओं ने पूर्ण मनायोग के साथ सुधार परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


कालेज परिसर में छात्र संघ के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुईं। यहां कुमाऊं विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में पूर्व में अधिकांश छात्र-छात्राओं के नंबर बहुत कम आए थे। उन्होंने सुधार परीक्षा दी थी, लेकिन इसके बावजूद नंबरों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विवि प्रशासन पर कापियों को सही तरह से नहीं जांचने का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी की गई। बाद में कुलपति के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत उपाध्याय, कोषाध्यक्ष हिमांशु पांडेय, पूर्व सचिव मोहित अधिकारी सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें