फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से टीपी नगर में रोकी जाएंगी उप्र की बसें

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन और रोडवेज महकमे के अधिकारी बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर में अस्थायी बस अड्डे की व्यवस्था में जुटे रहे। प्रशासन का दावा है कि बृहस्पतिवार से उप्र से आने वाली बसों को यहां रोकना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में बढ़ते वाहनों के जाम और नैनीताल रोड से वाहनों का दबाव खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर में अस्थायी बस अड्डा बनाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने 15 मई से बस अड्डा चालू करने का दावा किया था इस बाबत तैयारियों में भी जुट गया था लेकिन दो दिन देरी के बाद से भी अड्डा चालू नहीं हो सका है।

बुधवार को भी प्रशासन और रोडवेज के अफसर वहां दफ्तर, यात्रियों के लिए सुविधाएं, बसों की ढंग से पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। एक वाहन को काट कर दफ्तर बनाने का काम तेजी से हो रहा है। नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, प्रभारी आरएम अनूप रावत ने भी दौरा किया। उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार से उप्र से आने वाली बसों टीपी नगर में रोकने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन, रोडवेज के अधिकारियों ने अस्थायी बस अड्डे की तैयारियाें का लिया जायजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें