फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झूलते तार और जीर्ण पोल बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पावर कारपोरेशन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है, इसी कारण ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते तारों को न तो ठीक किया जा रहा है और ना ही जीर्ण पोल बदले गए हैं। झूलते तारों की चपेट में आकर पूर्व में कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। निकटवर्ती गंगोड़ा ग्राम पंचायत में ही तमाम स्थानों पर बिजली के झूलते तार परेशानी का सबब बने हुए हैं। ग्रामीणों ने विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर इन्हें शीघ्र बदलवाने की मांग उठाई है, ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गंगोड़ा के कमेटपानी तोक में चिलियानौला से विद्युत लाइन डाली गई है, लेकिन पोलों के झुक जाने के कारण तार खेतों में झूल रहे हैं। पूर्व में कई महिलाओं को इससे करंट तक लग चुका है। लोहे के पोलों में जंक लग चुका है। कई बार निगम को सूचना दी गई, लेकिन आज तक ना तो झूलते तारों को ठीक किया गया और ना ही जीर्ण पोल बदले गए हैं। एक बार कर्मचारियों ने क्षेत्र का मुआयना भी किया है। कहा कि यदि 15 दिन के भीतर सार्थक कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मालूम हो कि झूलते तारों और जीर्ण पोलों की समस्या पूरे क्षेत्र में हैं। बीते दिनों थापला सहित कई स्थानों पर मवेशियों के इन तारों की चपेट में आकर मौत भी हो चुकी है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी बद्री सिंह नेगी, हर्ष सिंह नेगी, बाला देवी, कमला देवी, मनीषा नेगी, दयाल राम, धना, कमला देवी, भावना आर्या, राधिका देवी, दया किशन, निर्मला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें