फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौलापार बाइपास में कभी भी हो सकता हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने और उनकी हर समस्या के समाधान करने के जिन पर जिम्मेदारी है वे या तो सो रहे हैं या किसी भय के कारण चुप्पी साधे हैं। मामला गौला बाइपास का है। यहां इंदिरा नगर इलाके में खनन माफिया सड़क का अस्तित्व मिटाने पर तुले हैं। सड़क के नीचे सुरंग बना दी गई है। सड़क अब गिरी तब गिरी हालत में है। कई जगह सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। इस सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। फुटपाथ कहां है इसका किसी को पता नहीं है। यह एक-दो दिन में हुआ हो ऐसा नहीं है, कई दिनों से खनन का खुला खेल जारी है। इंदिरा नगर से गौलापुल तक रोड के किनारे अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। जनप्रतिनिधि और अफसर सब कुछ जानकर भी चुप बैठे हैं।
विज्ञापन


खनन माफिया ने सड़क के नीचे सुरंग बना दी
गौला बाइपास में ऐसा अवैध खनन कि फुटपाथ तक तोड़ डाले

रेलवे लाइन को भी खतरा
अवैध खनन रेलवे लाइन की ओर भी जारी है। माफिया अवैध खनन करते हुए कई जगह रेलवे लाइन से 30 मीटर नजदीक तक पहुंच चुके हैं। इससे रेलवे लाइन को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। अवैध खनन से पटरी बैठी तो बड़ा हादसा हो सकता है।

रात 12 बजे से चार बजे तक होता है खनन
लोगों का कहना है कि यहां खनन रात में होता है। खनन माफिया इंदिरा नगर रेलवे लाइन के किनारे गाड़ी पार्क करते हैं और उसी में सो जाते हैं। रात के बारह बजे जब सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है तब यहां खनन शुरू होता है। सुबह चार बजे तक खनन की खनखनाहट सुनी जा सकती है। ये खनन गौला नदी के साथ-साथ रोड के किनारे से हो रहा है। उनका कहना है कि कई बार सड़क खोदने से मना करने के बाद भी वे सड़क खोदने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें