फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेंगे 214 आधार सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 214 आधार सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। इन सेवा केंद्रों में लोगों के आधार कार्ड आदि बनाए जाएंगे। आधार सेवा केंद्र प्रदेश के डाकघरों में ही खोले जाएंगे। इसके अलावा जून में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोले जा रहे हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिलने लगेगा। मनरेगा समेत प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिल सकेगा। आधार सेवा केंद्र साल के आखिर तक सभी 2014 डाकघरों में खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश में एक लाख 55 हजार डाकघर हैं। केंद्र सरकार ने प्रत्येक 50 किमी में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। यह सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र डाकघरों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें