नैनीताल। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) की सैर करना तीन मार्च से महंगा हो जाएगा। चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से नई दरें लागू करने संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
फरवरी के पहले हफ्ते में चिड़ियाघर प्रबंध कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक देहरादून में सचिव वन एवं पर्यावरण डा.रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए थे। उनमें एक प्रस्ताव चिड़ियाघर में बढ़ी हुई दरों को लागू करना था। पांच वर्ष तक के बच्चों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागों का प्रवेश पूर्व की तरह की निशुल्क रहेगा। पहले जू में साप्ताहिक अवकाश सोमवार को होता था लेकिन अब साप्ताहिक अवकाश बृहस्पतिवार को होगा। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि निदेशक धर्म सिंह मीणा के निर्देशन में मार्च माह से बढ़ी हुई दरें लागू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जोशी ने बताया कि चिड़ियाघर में 1 मार्च को साप्ताहिक अवकाश रहेगा जबकि 2 मार्च को होली का अवकाश होगा इसलिए पशु प्रेमियों के लिए चिड़ियाघर अब शनिवार 3 मार्च को खुलेगा उसी दिन से बढ़ी दरें लागू होंगी।
ये होंगी नई दरें
आयु वर्ग पुराना शुल्क नई दरें
5 वर्ष से 12 वर्ष तक 25 रुपये 50 रुपये
12 वर्ष से अधिक 50 रुपये 100 रुपये
विदेशी बच्चे - 100 रुपये
विदेशी वयस्क - 200 रुपये