हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार द्वारा पूर्व में बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को दो वर्षीय डीएलएड एवं छह माह का ब्रिज कोर्स कराने के आदेश का कड़ा विरोध किया है।
प्राथमिक विद्यालय कुसुमखेड़ा प्राथमिक शिक्षक संघ की हल्द्वानी ब्लॉक इकाई की बैठक डिकर सिंह पडियार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार द्वारा कराए जा रहे उक्त प्रशिक्षण में पंजीकरण न कराने का निर्णय लिया। पूरन सिंह नयाल ने कहा कि कोई भी शिक्षक इन कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही विभाग और सरकार एनसीटीई से मान्यता नहीं लेती है तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में तय किया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। कोई भी शिक्षक ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन नहीं करेगा, अगर विभाग किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न करेगा तो संगठन उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। ब्लॉक मंत्री मदन सिंह बर्तवाल ने संचालन किया। बैठक में सुमन बिष्ट, प्रमोद कबडवाल, भावना भंडारी, मोहनी पतियाल, पूरन बिष्ट, आभा भैसोड़ा, दीपक राठौर, राजेश शर्मा, महेश कपिल, हरीश बिष्ट, दीपक राठौर, महेश कपिल, माधवी कार्की, अंजू मिश्रा, वीना रजवार, प्रमोद कविदयाल, महिपाल राणा, नीलम जोशी आदि थे।