फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठघरिया में एक ही परिवार के 13 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार जिले में 77 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें कठघरिया के एक ही परिवार के 13 लोग शामिल हैं। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष के संपर्क में आए भवाली के दो और एक अन्य पदाधिकारी के संपर्क में आए रामनगर के दो लोग शामिल है। शहर की पॉश कालोनी में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केसों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार 32 केस हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से सामने आए। इसमें पंचायतघर भी शामिल है, जबकि कंटेनमेंट किए गए कठघरिया क्षेत्र से एक ही परिवार के 13 लोग पॉजिटिव आए हैं।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बेस अस्पताल में एंटीजन रैपिड किट से तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। बाकी आरटीपीसीआर से पॉजिटिव आए हैं। बताया कि हल्द्वानी के कुछ क्षेत्रों में पॉजिटिव केस आए हैं।
विज्ञापन

47 पॉजिटिव केस ऐसे हैं जो पूर्व में पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे, जबकि 10 फ्लू क्लीनिक में पॉजिटिव आए हैं। बीस अन्य की यात्रा इतिहास का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें