फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में काशीपुर के एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज कोविड 19 पॉजिटिव था।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग को 21 जुलाई को काशीपुर से लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और सेप्टीसीमिया के अलावा अन्य दिक्कतें थी। कोविड पॉजिटिव मरीज को आईसीयू में रखा गया था। उनकी हालत शुरू से ही नाजुक बनी हुई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है और गाइडलाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। बताया कि एसटीएच में 145 पॉजिटिव, 32 आइसोलेशन संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। 16 पॉजिटिव और 12 आइसोलेशन में रखे गए मरीज बहुत गंभीर हैं। बताया कि प्लाज्मा थैरेपी देने के बाद दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें