रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एसएसबी सीमांत मुख्यालय की तरफ से इंटर कालेज जैनोली में बच्चों को कूड़े के दुष्परिणाम बताए गए। मुख्य अतिथि द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी और प्रधानाचार्य नरेश कुमार दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया और लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
एसएसबी के निरीक्षक बीएम पांडे ने पावर प्वाइंट के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी ने कहा कि हमें स्वयं दृढ़ संकल्प होकर अपने घर और आसपास के इलाके को साफ बनाना होगा। विद्यालय के बच्चों को सुझाव दिया कि सप्ताह में एक बार अपने विद्यालय और उसके आसपास के इलाके में स्वच्छता अभियान चलाएं। कार्यक्रम में उपकमांडेंट एसएस राय, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार सहित विद्यालय के बच्चे और एसएसबी सीमांत मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।