फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सभी 10 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ (केसीडीएफ) के नौ वार्डों के निदेशक पदों के लिए 10 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। आठ वार्डों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है, जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि भैंसियाछाना वार्ड में दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से मतदान 12 नवंबर को होगा। जबकि चार वार्डों के निदेशक पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


निदेशक पद के लिए भैंसियाछाना वार्ड से लछम सिंह और ठाकुर सिंह चुनाव मैदान में हैं, जबकि चौखुटिया से भूपेंद्र कांडपाल, लमगड़ा से दिनेश चंद्र, ताकुला से धनी राम, हवालबाग प्रथम से हेमा कनवाल, बागेश्वर से राजकुमार सिंह, ताड़ीखेत से मुन्नी देवी, कपकोट से कृष्ण सिंह, हवालबाग द्वितीय से विनीत बंसल ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि धौलादेवी, गरुड़, सल्ट, भिकियासैंण वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ है।

जिला सहायक निबंधक महेश लाल टम्टा ने बताया कि जांच में सभी 10 नामांकन सही पाए गए हैं। भैंसियाछाना वार्ड में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा। जबकि केसीडीएफ के सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया 13 नवंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें