फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरानगर में नलों से कीड़े आने की शिकायत

विज्ञापन
जल दिवस - फोटो : PTI
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर क्षेत्र में कई घरों में नलों से पानी में कीड़े आने पर लोग भड़क गए। इसके बाद वह दूषित और कीड़े युक्त पानी के नमूने लेकर जलसंस्थान कार्यालय में अधिकारियों के पास पहुंचे। लोगों के तेवर देख अधिकारियों इंदिरानगर क्षेत्र में निरीक्षण कर जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को इंदिरानगर नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास लोगों के घरों में नलों से पानी में कीड़े आए। पानी के साथ कीड़े आने की खबर फैलने पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे लोगों में रोष है। क्षेत्रवासी शानू खान, अय्याज अंसारी, आमिर ने कीड़े युक्त पानी के नमूने लेकर नगर निगम और जलसंस्थान दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों को सैंपल दिखाए। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इलाके में अक्सर दूषित पानी की सप्लाई होती है। पार्षद कम्मोरानी, मो. सलीम अंसारी, अनीस अहमद, मो. अंसारी का कहना है कि पानी में कीड़े आने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा है। उन्होंने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की मांग की है।

सैंपल लेकर जलसंस्थान दफ्तर पहुंचे इंदिरानगर के लोग
लोगों के तेवर देख अधिकारियों ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

क्षेत्रवासियों की शिकायत मिलने पर अवर अभियंता और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। इलाके की पेयजल लाइनों की जांच की जाएगी। दूषित और कीड़े युक्त पानी मिलने पर पेयजल लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें