किच्छा के प्राईमरी स्कूल में लगा शिविर
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव समिति की ओर से नगर में चुनाव करवाने के लिए दूसरे दिन भी सदस्यता शिविर जारी रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल गाबा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के प्राइमरी स्कूल में लगे शिविर में 120 पंजीकरण लोगों ने पंजीकरण कराया।
इसके अलावा 35 उन व्यापारियों ने आवेदन किया, जिनके पास सरकारी अभिलेख नहीं है जबकि उनके प्रतिष्ठान की तीन ओर दीवारें पक्की है। गाबा ने बताया कि दशहरा के बाद एक बार फिर शिविर लगेगा, जो व्यापारियों के लिए अंतिम अवसर होगा।
उन्होंने बताया कि नवंबर में चुनाव करा लिए जाएंगे। वहां जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, राजकुमार बजाज, राम बाबू, गुरनाम सिंह नागी, गुलशन सिंधी, महादेव अग्रवाल, लियाकत अंसारी, राजेंद्र अरोरा आदि थे।