फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज : बंद पोर्टल छात्रों के विरोध पर खोला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन प्रवेश का पोर्टल बुधवार को बंद होने से द्वितीय मेरिट में चयनित छात्रों को दाखिला नहीं मिल सका। छात्रों के विरोध पर द्वितीय मेरिट में चयनित विद्यार्थियों के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई और पोर्टल भी खोल दिया गया। इधर, बुधवार से कॉलेज में दशहरा अवकाश घोषित कर दिया गया तथा अब कॉलेज 27 अक्तूबर को खुलेगा।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में इस बार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं के दाखिले ऑनलाइन किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर तय की थी, लिहाजा 20 अक्तूबर को रात 12 बजे पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बंद हो गई। बुधवार सुबह पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश न होने से विद्यार्थी परेशान हो गए। कई छात्र दोपहर को कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत के पास पहुंचे और पोर्टल बंद होने से प्रवेश न होने पर विरोध जताया और इस संबंध में ज्ञापन दिया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंत ने छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एमआईएस के नोडल प्रभारी डॉ. एसएन सिद्ध से बात की और द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर तक करने के आदेश जारी कर दिए। इस पर छात्र वापस चले गए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंत ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश शुल्क 26 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद 27 अक्तूबर को तीसरी मेरिट जारी की जाएगी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में ऑफलाइन प्रवेश शुरू
हल्द्वानी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में ऑफालाइन प्रवेश शुरू हो गए। बुधवार को बीए में सबसे अधिक प्रवेश हुए। प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित ने बताया कि 27 अक्तूबर तक कॉलेज में दशहरा अवकाश रहेगा और अब 28 अक्तूबर से प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें