फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 117 खिलाड़ियों ने दिया बैटरी व स्किल टेस्ट, 79 का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के दूसरे चरण के जिला स्तरीय ट्रायल में 117 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। योजना के तहत अंडर-14 से 23 आयु वर्ग के 79 पात्रों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम में सोमवार को खेल विभाग की ओर से ट्रायल प्रक्रिया आयोजित की गई। सुबह 8:30 बजे से बैडमिंटन, बाॅक्सिंग, हॉकी, वॉलीबाल आदि खेलों के खिलाड़ियों ने बैटरी व स्किल दक्षता टेस्ट दिया। इसमें 54 बालक व 63 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि 200 बालक-बालिकाओं को छात्रवृत्ति मिलनी है। यहां जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, नोडल अधिकारी किशोर पाल, त्रिलोक जीना, देवेंद्र भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, श्याम भट्ट, गोविंद लटवाल, नीलेश गुप्ता, सुनील कुमार, महेश फर्त्याल आदि रहे।



कराटे में सबसे अधिक 12 बालकों ने दिया टेस्ट
बैडमिंटन में दो बालक व सात बालिका, बाॅक्सिंग में क्रमश: दो-दो, टीटी में चार व सात, बास्केटबाल में 2-6, वॉलीबाल में नौ व सात, कराटे में 12 व दो, ताइक्वांडो में चार-तीन और एथलेटिक्स में तीन-तीन खिलाड़ियों ने टेस्ट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें