नैनीताल। शहर में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं का पैनल बनाया है। एसोसिएशन ने सांसद अजय भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है।
सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर कहा कि पीड़िता और उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, जिससे उनका नियमित पोक्सो कोर्ट तक आना-जाना कठिन है। फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना के लिए पूर्व में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से मुख्य सचिव को पत्र लिखा जा चुका है। यदि नैनीताल में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होता है तो पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सकेगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नैनीताल बार एसोसिएशन ने छह अधिवक्ताओं का पैनल गठित किया है। जिसमें अधिवक्ता गोपाल सिंह कपकोटी, मनीष मोहन जोशी, पंकज सिंह चौहान, सुभाष जोशी, मुन्नी आर्या और आकांक्षा शामिल हैं। यह पैनल पीड़िता की ओर से केस की पैरवी करेगा। सांसद से मिलने वालों में अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली, शंकर सिंह चौहान, दीपक दत्त पांडेय, प्रीति साह, तारा आर्या शंशाक कुमार, गौरव कुमार आदि रहे।