फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस खोलने को लेकर नगर आयुक्त का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्लॉटर हाउस खोलने की मांग को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त का घेराव किया। उन्होंने स्लॉटर हाउस नहीं खुलने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निगम दो स्लॉटर हाउस संचालित करता है। लेकिन स्लाटर हाउस के नियम पूरे नहीं कर पाने के कारण हाईकोर्ट ने स्लॉटर हाउस बंद करा दिए हैं। इस पेशे से जुड़े सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सरताज आलम के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त का घेराव किया और जल्द स्लॉटर हाउस खोलने की मांग की। साथ ही स्लॉटर हाउस नहीं खुलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। इस दौरान तौफीक अहमद, सलीम अंसारी, जाकिर हुसैन, इमरान खान, रईस वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्लाटर हाउस नहीं खोला तो करेंगे भूख हड़ताल
लोगों ने नगर आयुक्त का घेराव किया


निगम को जानवरबाड़े के लिए नहीं मिल रही जगह
हल्द्वानी। कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम जानवर बाड़े के लिए जमीन ढूंढ रहा है। लेकिन निगम के अधिकारियों को आवारा जानवरों के लिए बाड़ा बनाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि हाईकोर्ट ने शासन से सभी नगर निगमों में आवारा जानवरों के लिए जानवर बाड़ा बनाने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत सचिव शहरी विकास ने नगर निगम से जमीन ढूंढकर बाड़ा बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा गया है। कहा कि वह जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें