फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी में चमके कुमाऊं के तीन युवा क्रिकेटर

विज्ञापन
Woman cricket
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक बार फिर कुमाऊं के युवा क्रिकेटरों ने ये साबित कर दिया है कि अगर मैदान मिले तो वह सफलता का परचम लहरा सकते हैं। भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी सीजन 2018-19 में उत्तराखंड की टीम ने बिहार, मणिपुर के बाद सिक्किम को पारी, 178 रनों की शिकस्त दी। हल्द्वानी के युवा क्रिकेटर सौरभ रावत 220 रनों की पारी खेलकर उत्तराखंड की ओर से दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। सौरभ की इस शानदार जीत में तीन गुरुओं का बेहद अहम योगदान मानते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में क्रिकेटर सौरभ रावत ने बताया कि शुरुआती दौर में हल्द्वानी के क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल, दान सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई। जीत में पूरी टीम का योगदान रहा। सौरभ ने उम्मीद जताई है कि राज्य क्रिकेट टीम को मान्यता मिलने के बाद अब राज्य में प्रतिभावान क्रिकेटरों को नए मौके मिलेंगे। क्रिकेटर सौरभ रावत के कोच दान सिंह कन्याल, दान सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बचपन से ही सौरभ में सीखने की गजब की ललक थी। मैदान में ड्रिल, प्रेक्टिस के दौरान सौरभ हर निर्देश का अनुशासन के साथ पालन करता था। अपनी प्रतिभा को उसने बल्ले से बंगलूरू, ओडिशा में साबित भी किया। सौरभ ने ओडिशा की अंडर 19 टीम में कप्तानी कर रणजी में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड क्रिकेट को बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद एक बार फिर सौरभ ने राज्य की टीम में शानदार प्रदर्शन किया है। अब उम्मीद यही है कि राज्य में क्रिकेट की अभी और प्रतिभाएं सामने आएंगी। इसके साथ ही हल्द्वानी के वैभव भट्ट ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली। बागेश्वर निवासी गेंदबाज दीपक धपोला ने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दीपक रणजी के तीन मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें