फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर, गौजाजाली में फुंकी नलकूप की मोटरें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में पानी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं है जब पब्लिक पानी के लिए सड़क पर न उतर रही हो। अधिकारी प्लान पर प्लान बना रहे हैं लेकिन नलकूपों के ठप होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को गौजाजाली और कमलुवागांजा के लोगों के सब्र ने जवाब दिया तो जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
विज्ञापन

कमलुवागांजा की पूजा राणा, पुष्पा साह, विद्या सिंह, नवीन सिंह, नीमा बसेड़ा आदि ने कहा कि एक महीने से पानी नहीं मिल रहा है। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। गौजाजाली फ्रेंड्स कॉलोनी में रईस वारसी, खालिद हुसैन, अशफाक हुसैन, इलियास, भूरा, आजम वारसी, आसिफ मियां, सलीम सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, अशोक कुमार, दीपू जोशी, रुखसार हुसैन, मसरूर हुसैन आदि ने प्रदर्शन कर कहा कि करीब 25 हजार लोग नलकूप खराब होने से परेशान हैं।
उधर, हीरानगर में नलकूप खराब होने से समाजसेवी देवेंद्र सिंह तोलिया ने निजी टैंकर से पानी बंटवाया। देवला, बागजाला, भगवान पुर, नर सिंह तल्ला, मदनपुर, दानीबंगर, देवपुर, दौलतपुर, किशनपुर, कुंवरपुर आदि में संकट है। उधर, जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को गौला बैराज से मिलने वाली पेयजल सप्लाई नहर मरम्मत के बाद आज बहाल हो गई है। जलसंस्थान का आजाद नगर का नलकूप भी खराब हो गया है। जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नलकूप से जुडे़ ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण नलकूप के मोटर का स्विच फुंक गया है। ऊर्जा निगम के टाउन डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि ट्रांसफार्मर को तत्काल दुरुस्त करा दिया गया है। उधर जलसंस्थान के महाप्रबंधक एचके पांडे ने शीशमहल स्थित पेयजल के फिल्टर प्लांट और हाइडिल गेट स्थित पेयजल टैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पीरूमदारा में खत्म नहीं हुआ संकट
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र में चार दिन पहले फुंकी गई नलकूप की मोटर अब तक ठीक नहीं हो पाई है। विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार शाम को पानी सुचारु होने की बात कही थी लेकिन नलों में पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें