फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यागों की पेंशन के लिए शासन से आएं 1 करोड़ 57 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले के दिव्यांग पेंशन धारकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने जनपद में दिव्यांग पेंशन धारकों के लिए एक करोड़ 57 लाख 86 हजार का बजट समाज कल्याण को भेज दिया है। 2017-18 में दिव्यांग पेंशन के 1529 लाभार्थी परेशान थे। वह रोजाना सामाज कल्याण कार्यलय भीमताल में पेंशन मिलने की आस में चक्कर काट रहे थे। वर्ष 2018 में पांच हजार 147 दिव्यांग लाभार्थियों को भी इस बजट से पेंशन दी जाएगी। जिला सामाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि जिले में वृद्धावस्था पेंशन के 29 हजार 355, किसान पेंशन के 2316, विधवा पेंशन के 2646 लाभार्थियों के लिए भी एक करोड़ से अधिक धनराशि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें