फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में भी नहीं सुधरी बदहाल सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन चल रहा है, लेकिन क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर बनी हुई है। पर्यटन नगरी कौसानी को जोड़ने वाला रानीखेत-कौसानी मोटर मार्ग बदहाल है। सड़क पिछले दो साल से इसी हाल में है, लेकिन आज तक संबंधित विभागों ने इसे ठीक नहीं किया है। बिंता, सिमल्टी सहित कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें ध्वस्त पड़ी हैं, इसके अलावा कलवर्ट चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ों में पर्यटकों के लिए सुविधाओं के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन यहां तो सड़कों की हालत ही ठीक नहीं है। प्रख्यात पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग बदहाल पड़े हुए हैं। लेकिन लोनिवि की नजरें आज तक इनायत नहीं हुई। रानीखेत-कौसानी मोटर मार्ग बिंता सिमल्टी के पास कई स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सुरक्षा दीवारें ढह चुकी हैं। कलवर्ट चोक होने के कारण जगह-जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है।

जिसके चलते स्थानीय नागरिक भी परेशान हैं। देवभूमि जनसेवा समिति पिछले दो साल से इस मुद्दे को लगातार उठा रही है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम आला अधिकारियों को ज्ञापन तक भेजे, लेकिन स्थिति जस की तस है। इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है, कौसानी देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी जाते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत को देखकर वह कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें