फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्वो की दो बसें खराब होने से यात्रियों की फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही अनुबंधित दो वॉल्वो बस रास्ते में खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक बस के यात्री को रुद्रपुर डिपो की एसी बस में सवार होकर दिल्ली गए, वहीं दूसरी बस के यात्री अन्य बस से गए। कुछ यात्रियों ने रिफंड भी ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हल्द्वानी से काठगोदाम डिपो की दो वाल्वो बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चली। एक वॉल्वो यूके07पीए 1294 रामपुर और दूसरी बस यूके07पीए1295 हापुड़ से आगे पिलखुवा के पास खराब हो गई। बसें खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्होंने हंगामा भी काटा। वॉल्वोे संचालक गाफिर सिद्दीकी ने बताया कि पिलखुवा में खराब हुई बस में 13 यात्री थे। ये यात्री पीछे से आ रही एसी बस में दिल्ली चले गए। इनमें से जो भी क्लेम करेगा, उसे भुगतान कर दिया जाएगा। रामपुर में खराब हुई बस में 18 यात्री थे, जो अन्य साधनों से दिल्ली गए। इनमें से कुछ यात्रियों ने रिफंड ले लिया है। बताया कि रामपुर में खराब बस को ठीक करवाकर दिल्ली भेजा गया है। यह बस दिल्ली से 28 यात्रियों को लेकर वापस हल्द्वानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें