फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. केएस राणा को मिला कुमाऊं विवि के कुलपति का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नालंदा राजकीय मुक्त विश्वविद्यालय पटना के पूर्व कुलपति प्रो.केएस राणा को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया गया है। बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सहमति के बाद सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर से प्रो.राणा की तैनाती को लेकर आदेश जारी किए गए। हालांकि, उन्हें यह चार्ज छह माह एवं स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक दिया गया है। प्रो.डीके नौड़ियाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कुमाऊं विवि के कुलपति का पद खाली हो गया था।
विज्ञापन

प्रो.केएस राणा कुमाऊं विवि के 28वें कुलपति के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रो.राणा मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1976 में पारिस्थितिकी एवं वन्यजीव, कीटविज्ञान विषय से एमएससी, 1981 में पीएचडी, 1992 में एलएलएम एवं 1996 में डीएससी की उपाधि ली। प्रो.राणा इससे पहले नालंदा राजकीय मुक्त विश्वविद्यालय पटना, मोनाड विश्वविद्यालय हापुड़ और केवीएस विश्वविद्यालय आरा बिहार के कुलपति के पद पर रह चुके हैं। प्रो.राणा 2005 से जनवरी 2016 तक बीआर आंबेडकर विवि आगार में जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे, उसके बाद वह 2016 से अब तक वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार में विशेष सलाहकार के रूप में तैनात थे। उनके सौ से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जरनलों में प्रकाशित हो चुके हैं। वहीं इनके निर्देशन में 40 से अधिक विद्यार्थी शोध कार्य कर चुके हैं। प्रो.राणा को देश-विदेश में कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। प्रो.राणा बृहस्पतिवार दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें