फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के अस्पताल में एक्स-रे सुविधा ठप

Thu, 16 May 2019 01:50 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
रामनगर अस्पताल के सीएमएस से वार्ता करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय में पिछले पांच दिनों से एक्स-रे सुविधा ठप है। इससे मरीजों को अस्पताल से बाहर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। इस चिकित्सालय में कुमाऊं और गढ़वाल की एक बहुत बड़ी जनसंख्या निर्भर है। एक्स-रे नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


कुमाऊं और गढ़वाल के मरीज पिछले पांच दिनों से चिकित्सालय में एक्स-रे के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। चिकित्सालय में सर्जन, आईसीयू, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक, ईएमओ, ब्लड बैंक एवं स्टॉफ की पहले से ही कमी है। अब एक्स-रे सुविधा बंद होने से मरीज परेशान हैं। अप्रैल में भी दस दिन तक एक्स-रे बंद रहे। अब फिर पांच दिन से चिकित्सालय में एक्स-रे प्लेट तक नहीं है। 

वहीं, लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से एक साल से धूल खा रही है। लोगों को बाहर महंगे दाम पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। सीएमएस टीके पंत के अनुसार एक्स-रे प्लेट खत्म हो गई है। एक्स-रे प्लेट खरीदने के लिए ऑर्डर दिया है। अभी एक्स-रे प्लेट नहीं मिली है। दो-चार दिन में एक्स-रे प्लेट आ जाएंगी।
विज्ञापन


सीएमएस से मिलीं महिलाएं
अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे नहीं होने से महिलाओं को हो रही परेशानी के मद्देनजर भाजपा नेत्री भावना भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने सीएमएस डॉ.टीके पंत से वार्ता की। कहा कि महिलाओं को निजी चिकित्सालयों में जाकर अधिक पैसों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराने पड़ रहे है। उन्होंने इन दोनों मशीनों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। सीएमएस ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान दीपा रावत, नीमा मठपाल, दीपा कोटिया, अंजू सुंदरियाल, प्रेम अरोरा, सोनी रावत, विमला जोशी, रीना कश्यप, पूनम कश्यप आदि महिलाएं थीं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें