हल्द्वानी। जोहार महोत्सव के दूसरे दिन भी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहीं। जोहार क्षेत्र के कलाकारों के साथ ही लोक कलाकारों ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। परंपरागत वेशभूषा में सजी शौका समाज की महिलाओं ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव के पहले सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया ने किया।
जोहार महोत्सव में कलाकारों ने रविवार देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। प्रसिद्ध लोक गायक अमित सागर, प्रह्लाद मेहरा, दीपा पांडे, कैलाश कुमार, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी आदि ने गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। इनके अलावा मुंबई कौतिक फाउंडेशन के सुरेश राणा, रोबोट डांसर विक्रम बोरा आदि कलाकारों ने समा बांधा। सूचना विभाग की ओर से ‘जनजागृति कला समिति बिंदुखत्ता’ के कलाकारों ने भी खूबसूरत प्रस्तुति दी।
सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि सात बार एवरेस्ट विजेता लवराज सिंह धर्मशक्तू, आईजी पूरन सिंह रावत, ओपन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भरत सिंह रावत ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती ने कहा कि यह महोत्सव न होकर शौका समाज का एक पर्व बन चुका है। नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति, इतिहास आदि की पूरी जानकारी रखने की अपील की।
सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैलाश पांगती, कैलाश धर्मशक्तू, महेश मर्तोलिया, धाम सिंह मर्तोलिया, केदार मर्तोलिया, केदार वबृजवाल, जितेंद्र मर्तोलिया आदि रहे। समापन पर महासचिव भूपेंद्र सिंह पांगती ने सभी का आभार जताया।
पंडाल में घटेली लगाई, भूतप्रेत उतारा
पर्वतीय क्षेत्र में किसी व्यक्ति को भूत प्रेत की छाया लगने पर ‘घटेली (जागर)’ लगाने का रिवाज है। लवराज आर्या की टीम ने महोत्सव में लगे पंडाल में घटेली का आयोजन किया। इसमें देवताओं का आह्वान कर देव डांगर मैदान में उतारे गए। घटेली देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटेली के लिए विशेषकर मुनस्यारी से टीम बुलाई गई थी। लवराज आर्या ने डंगरिया की भूमिका निभाई। टीम में लक्ष्मण सिंह जंगपांगी, धर्मेंद्र पंचपाल, भूपेश पांगती आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में ये रहे अव्वल
पेंटिंग प्रतियोगिता: सब जूनियर वर्ग (नर्सरी से कक्षा दो तक)
गौरव मेहता पहले, देवाशीष रावत दूसरे, मेधांश पांगती तीसरे और तन्मय पांगती को सांत्वना।
जूनियर वर्ग (कक्षा तीन से पांच तक)
अभिलाषा चौधरी पहले, तारा मेहता दूसरे, रक्षित राणा तीसरे, गुंजन नित्वाल को सांत्वना।
सीनियर वर्ग (कक्षा छह से 12 वीं तक)
स्मृति पंचपाल पहले, दिषिका पंचपाल दूसरे, भक्ति जंगपांगी तीसरे, देवेश सयाला को सांत्वना।
जोहारी शौका व्यंजन प्रतियोगिता (महिला वर्ग)
अनीता पांगती पहले, मथुरा पांगती दूसरे, भावना पांगती तीसरे, नीरू मर्तोलिया को सांत्वना।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
अमिषा मर्तोलिया पहले, भाविका पांगती दूसरे, आरोही जंगपांगी तीसरे स्थान पर।
जोहारी शौका संस्कृति क्विज
पहले : पं. नैन सिंह रावत टीम (हीरा जंगपांगी, कविता जंगपांगी, डॉ. हरीश पांगती)।
दूसरे: राय बहादुर किशन सिंह टीम (बसंती टोलिया, कमला पांगती, देवेंद्र पांगती)।
तीसरे: धरमू राय पांगती टीम (मेघा धर्मशक्तू, अंजू बुर्फाल, कलावती बुर्फाल)।