फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेले में कहानी लेखन सीखा

विज्ञापन
BOOKS
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में चल रहे पुुस्तक मेले में बृहस्पतिवार सुबह के सत्र में बच्चों ने पत्रिका लेखन सीखा। उन्होंने तमाम कहानियों को अपने अंदाज में पिरोया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से पहुंचे लेखक उदय किरौला, दिनेश कर्नाटक ने कहानी लेखन, काव्य लेखन के तरीकों, रचनात्मकता बढ़ाने, सोचने के तरीकों को बयान किया। वहीं दिनेश कर्नाटक ने मां उदास है कहानी सुनाई तो मौजूद दर्शकों की आंखें भर आईं। वहीं सांस्कृतिक संध्या में शहर के युवाओं के बैंड ग्रुप ने धमाल मचाया और बॉलीवुड गानों की धमक से पंडाल में समां बांधा। अगर आप का खुद का बैंड ग्रुप हो तो इस आयोजन में आप भी प्रतिभाग कर सकते हैं।


लेखक हैं.. किताब नहीं छप रही तो पुस्तक मेले में आइये पुस्तक मेला
हल्द्वानी। आप लिखने, पढ़ने का शौक रखते हैं। काव्य, गद्य विद्या में काफी कुछ लिख भी चुके हैं लेकिन किताब नहीं छपवा पा रहे हैं। निराश मत होइए। रामलीला ग्राउंड में लगे पुस्तक मेले में आइए। यहां आपकी प्रतिभा को मंच मिल सकता है। निखिल पब्लिशर्स, इशिका बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से उन नए लेखकों को तरजीह दी जा रही है जिनकी लेखनी में दम तो है मगर किसी कारणवश वह अपनी पुस्तक छपवाने में असमर्थ हैं। स्टॉल नंबर 41, 42 पर आगरा से आए एमएम शर्मा बताते हैं कि धारदार लेखनी वालों को प्रमोट किया जा रहा है। पुस्तक की बाजार में मांग होती है तो उस पर कमीशन भी दिया जाता है। पांच दिनों में दस नए लेखक संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने भी देखा मेला
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी बृहस्पतिवार शाम पुस्तक मेले में पहुंची और लगे स्टॉलों पर कुछ देर नजरें दौड़ाने के बाद खुशी जताते हुए लौट गईं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी पुस्तक मेले में पहुंचे। हालांकि वह मेला समाप्ति के बाद पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पुस्तक मेले में आमंत्रित न करने पर भट्ट पुस्तक मेला आयोजकों से नाराज थे। उन्होंने नई दिल्ली राष्ट्रीय पुस्तक न्यास में आपत्ति दर्ज करवाई तो उन्हें आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें