फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट के पंप में फिर आई खराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलसंस्थान के शहर को पेयजल सप्लाई करने वाले शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार को फिर खराबी आ गई, जिससे हाइडिल गेट से जगदंबा नगर तक करीब 25 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं छड़ायल सुयाल का नलकूप भी मंगलवार को खराब हो गया। यहां परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का निवास भी है। रमजान में पेयजल नहीं मिलने से बनभूलपुरा और इंदिरानगर के लोगों को निजी टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
क्षेत्र के बिठौरिया, बागजाला, देवला मल्ला, देवला सिमार और नरसिंह तल्ला, घूनी नंबर एक, कमलुवागांजा मेहता, गौड़ धड़ा, 88 एचजी देवला तल्ला पजाया, 24 एचजी कल्याणपुर, पीपलपोखरा, हरकपुर क्वीरा, देवलचौड़ बंदोबस्ती, देवला मल्ला के नलकूप भी खराब हैं। नलकूप खंड के ईई ने कहा कि बजट नहीं होने के कारण इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


अब मंत्री के घर के पास का नलकूप हुआ खराब
पेयजल को तरसी 25 हजार की आबादी

ट्रीटमेंट प्लांट के पंप में सोमवार रात में खराबी आ गई थी। वहां दूसरी मोटर है। उससे पेयजल सप्लाई शुरू कराई गई है। खराब पंप को भी मंगलवार को ठीक कर दिया है, जिन इलाकों में नलकूप खराब हैं, वहां टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है। रमजान को देखते हुए इंदिरानगर में पर्याप्त टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

- आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें