फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रबन्नाखेड़ा (बाजपुर)। गांव बन्नाखेड़ा स्थित पुलिस चौकी परिसर में एएसपी आयूष अग्रवाल ने मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक ली। एएसपी ने कहा कि मोबाइल और शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन सीज होगा।
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिगों को बाइक, स्कूटी इत्यादि वाहन नहीं दें। यातायात के नियमों का पूरा पालन करें। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तत्काल सूचना पुलिस को दें।

ग्रामीणों ने बैंक के पास लाइट व्यवस्था, रास्ता ठीक कराने, प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने, साप्ताहिक बाजार बृहस्पतिवार को चेकिंग सड़क पर नहीं करने आदि मांगें रखीं। वहां एसएसआई सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज प्रदीप पंत, प्रधान हीरा सिंह, महेश राठौर, खेम सिंह, विक्रम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें