हल्द्वानी। अपर आयकर आयुक्त टीडीएस शुमाना सेन के निर्देशन में आयकर अधिकारियों की टीम ने बैंक, सरकारी महकमे, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में टीडीएस सर्वे किया। सर्वे में टीडीएस संबंधी तमाम खामियां पकड़ी गईं।
आयकर की टीम ने नगर निगम, दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक, यूपीसीएल, हल्द्वानी वन प्रभाग, मै. ब्ल्यू माउंटेन डवैलिंग, डेजी लॉज समेत कई सरकारी महकमे और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में टीडीएस सर्वे किया। सर्वे में टीडीएस नहीं काटने, फार्म 15 जी 15 एच के सभी कॉलम नहीं भरने, बैंक एफडी में कर्ता का पूरा पता नहीं होने, पैन संख्या नहीं होना, टीडीएस काट कर सरकारी खाते में नहीं जमा करना, पेंशनरों के 10 लाख या अधिक के एफडीआर पर टीडीएस नहीं काटना, तिमाही विवरण समय से दाखिल नहीं करना समेत कई कमियां मिली हैं। कई प्रतिष्ठानों पर टीडीएस चोरी और बकाया भी है। जिन पर जांच की जा रही है। सर्वे टीम में सिब्ते हसन, लोकेश मीणा, राकेश सिंह रावत आदि शामिल थे। ब्यूरो