फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई पूर्वी में मिला गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला रोखड़ के आबादी से सटे इलाके में नर तेंदुए का शव पड़ा मिला है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, दांत और नाखून भी सुरक्षित हैं। वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजहों का पता चलेगा।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज के अंतर्गत आंवला चौकी गेट के 20-25 मीटर की दूरी पर एक स्कूल के समीप गौला नदी के रोखड़ में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ था। डंपर स्वामियों ने इस शव को देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर रेंजर गणेश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। त्रिपाठी के मुताबिक नर तेंदुए की उम्र करीब तीन वर्ष है, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। तेंदुए के दांत और नाखून भी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें