फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट में अब हाथी भी होंगे सेवानिवृत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क में पहली बार अब हाथी भी सेवानिवृत्त होंगे। इसके लिए पार्क निदेशक आदेश जारी कर रहे हैं। साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले हाथियों की विदाई भी धूमधाम से की जाएगी। अभी तक मरने तक हाथियों की सेवाएं सफारी के लिए ली जाती थीं। इस आदेश के बाद पार्क में 65 वर्षीय दो हथिनियां जल्द ही सेवानिवृत्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क में अब तक पालतू हाथियों के मरने तक उनसे पर्यटकों को घुमाने और गश्त का काम लिया जाता था। लेकिन अब पार्क प्रशासन ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के हाथी परियोजना के दिशा निर्देशों के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र के हाथियों से कोई कार्य न कराने की बात कही है। इसके तहत कार्बेट पार्क के ढिकाला रेंज में 65 वर्षीय दो हथिनियां पवनपरी और सोनाकली जल्द सेवानिवृत्त हो जाएंगी। पार्क निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि सेवानिवृत्ति के आदेश बनाए जा रहे हैं। जल्द ही दोनों का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। इस दिन दोनों को फूल मालाएं पहनाने के साथ ही खाने में चना, गुड़, गन्ने और स्पेशल रोटियां खिलाई जाएंगी। सेवानिवृत्ति के बाद इनसे कोई काम नहीं कराया जाएगा। डॉक्टर समय-समय पर इनका चेकअप करेंगे। इन्हें ग्रासलैंड में चरने के लिए छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें